कोरोना वाइरस 2019 (COVID-19)
नॉवेल कोरोना वायरस (2019-nCoV) चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में सांस की बीमारी का प्रकोप के रूप मे पैदा हुआ। वुहान और अन्य चीनी शहरों के आलावा COVID-19 वैश्विक स्तर पर लगभग 70 से अधिक देशों पर फैल गया है और इससे लगभग 1.35 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए है और उनमे से 3500 से अधिक लोगो की जान चली गयी।
भारत में, COVID-19 मामलों की पुष्टि केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु एवं जम्मू और कश्मीर राज्य में की गई है। अभी तक कुल 39 मामलों की पुष्टि की गई, जिनमें से केरल राज्य के 3 व्यक्तियों को ठीक किया गया और अभी तक किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है।
कोरोना वायरस
कोरोनावायरस वायरस का एक परिवार है जो आम सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों का कारण बनता है। इस परिवार में छह प्रकार के वायरस हैं।
मानव कोरोना वायरस 229 इ (एच.सीओ.वी-229 इ )
मानव कोरोना वायरस एनएल 63 (एच.सीओ.वी-एन.एल 63)
मानव कोरोना वायरस ओ. सी. 43 (एच.सीओ.वी-ओ. सी. 43)
मानव कोरोना वायरस एच.के.यू. 1 (एच.सीओ. वी-एच. के. यू. 1)
मध्य पूर्व श्वसन सिंड्रोम MERS कोरोना वायरस (ऍम.इ.आर.एस.-सीओ.वी)
गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम SARS कोरोना वायरस (एस .ऐ .आर.एस.-सीओ.वी)
नॉवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV) को अब 2019 में सातवें नए कोरोनावायरस के रूप में रिपोर्ट किया गया है।
फैलने का तरीका
यह अभी तक बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि नया कोरोना वायरस कितना संक्रामक है। आमतौर पर, यह जानवरों में पाया जाता है। दुर्लभ रूप से, यह जानवरों से मनुष्यों में फेल सकता है। एक बार जब मनुष्य इससे संक्रमित हो जाता है तो यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सीधे संपर्क मैं आने से फैलता है । यह संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक की बूंदों से भी फैल सकता है।
रोग के लक्षण
COVID-19 के लक्षण संक्रमित होने के 2 से 14 दिन बाद दिखाई दे सकते हैं। इसके लक्षणभी अन्य श्वसन बीमारियों जैसे कि इन्फ्लूएंजा और सामान्य सर्दी के साथ बहुत समान होते है। इसके लक्षणो में बुखार, थकान और सूखी खांसी, सांस की तकलीफ, श्वसन संकट (रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस) हो सकते है।
COVID-19 लक्षणों की गंभीरता बहुत हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती है। जो लोग अधिक उम्र के हैं और उनमे कोई लम्बी पुराणी बीमारी जैसे कि फेफड़े की बीमारी, कैंसर, हृदय की विफलता, सेरेब्रोवास्कुलर रोग, गुर्दे की बीमारी, यकृत की बीमारी, मधुमेह और जिनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो और गर्भावस्था में हो, इन सभी मैं संक्रमित होने की सम्भावना अधिक होती हैं।
जिन देशो में COVID-19 फैला हुआ है उन देशो में हाल की यात्रा किया हुआ व्यक्ति या वह का निवास संपर्क - जैसे कि जब कोई परिवार का सदस्य या स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता संक्रमित व्यक्ति की देखभाल करता है तो इन में भी संक्रमित होने की सम्भावना अधिक होती हैं।
यदि आपने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा की है या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आये है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा की है और उसमे COVID-19 के लक्षण हैं तो आपको संभवतः वायरस की जांच के लिए निकटतम चिकित्सालय में तुरंत संपर्क करें।
नैदानिकमूल्यांकन
लक्षणों की जांच।
शारीरिक जांच।
छाती का एक्स-रे (दोनों फेफड़े लेना चाहिए)।
खून की जांच (ज्यादातर सफेद रक्त कणिकाओं की गिनती)।
COVID-19 के लिए प्रयोगशाला परीक्षण।
कोरोन वायरस (COVID-19) से रोकथाम
वर्तमान में, कोरोन वायरस वायरस 2019 को रोकने के लिए कोई टीका नहीं है। बीमारी को रोकने के लिए, इस वायरस के संपर्क में आने से बचना ही सबसे अच्छा तरीका है। प्रतिदिन की क्रियाएं जो सांस की बीमारियों और COVID-19 के प्रसार को रोकने में हमारी मदद कर सकती हैं, जिनमें शामिल हैं-
जो भी बीमार है उसके साथ निकट संपर्क में आने से बचें।
अगर आपके हाथ साफ नहीं हैं तो अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।
यदि आप बीमार हैं तो काम, स्कूल और सार्वजनिक क्षेत्रों पर नहीं जाये, घर पर ही रहें।
खांसी या छींक आने पर अपने मुंह और नाक को हाथो के बजाय कोहनी से ढके या टिशू पेपर का इस्तेमाल कर।
यदि आप बीमार हैं तो खाना, चश्मा, बिस्तर और अन्य घरेलू सामानों को साझा करने से बचें।
नियमित रूप से घर की सफाई करे और पोंछे में कीटाणुनाशक का उपयोग करके वस्तुओं और सतहों को अक्सर साफ और कीटाणुरहित करे।
अगर हाथ गंदे है तो हमेशा हाथ साबुन और पानी से धोएं, या कम से कम 60% अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
अपने हाथों को अक्सर साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड के लिए धोएं, खासकर बाथरूम जाने के बाद; खाने से पहले; और अपनी नाक साफ करने के बाद, खाँसने या छींकने के बाद।
चेहरे पर मास्क पहनें
जब भी आप बीमार होते हैं।
मास्क का उपयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
फेसमास्क का उपयोग उन लोगों द्वारा किया जाना चाहिए जिनमे COVID-19 के लक्षण दिखाते हैं क्योकि यह बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद करता है, ना की इसके संक्रमित होने से बचाता है |
डब्ल्यू.एच. ओ. की सिफारिश के अनुसार -
कच्चे या अधपके मांस या जानवरों के अंगों को खाने से बचें।
जीवित जानवरों और सतहों के संपर्क में आने से बचें, यदि आपने हाल ही में नए कोरोनो वायरस मामलों वाले क्षेत्रों में लाइव बाजारों का दौरा किया हो।
इलाज
वर्तमान में, COVID-19 के लिए कोई विशिष्ट इलाज उपलब्ध नहीं है। इलाज के रूप में अनुशंसित संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण उपायों का त्वरित कार्यान्वयन शामिल है और केवल जटिलताओं एवं वाइटल ऑर्गन सपोर्ट के लिए रोगसूचक औषधीय प्रबंधन कर सकते है।
Hello sir I am
Ravindra Maurya Health and business advisor Covid-19 ke Jankari Di gai hai
Hello sir I am
Ravindra Maurya Health and business advisor Covid-19 ke Jankari Di gai hai
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please Do Not enter Spam Link in th comment Box